UAE में Pakistan की अगुवाई करना चाहता है Afghanistan

कराची: अफगानिस्तान अगस्त-सितंबर में सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान की मेजबानी करने का इच्छुक है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और एशियाई क्रिकेट परिषद की प्रतियोगिताओं में एक-दूसरे का सामना करते रहे हैं, लेकिन इन दोनों पड़ोसी देशों के बीच सीनियर स्तर पर द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली गई है।

अफगानिस्तान ने हालांकि कई बार अपनी टीम को ए टीमों के खिलाफ खेलने के लिए पाकिस्तान भेजा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, दोनों बोर्ड ने प्रस्तावित श्रृंखला को लेकर बातचीत शुरू कर दी है।

इस श्रृंखला में अबुधाबी या दुबई में 3 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी-20 मैच खेले जाने का प्रस्ताव है। सूत्रों ने कहा, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड अक्टूबर में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले श्रृंखला खेलना चाहता है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी जनवरी में पीसीबी को अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला की व्यवस्था करने के लिये कहा था।

उन्होंने मोहम्मद नबी सहित अफगानिस्तान के कुछ सीनियर खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद पीसीबी को यह निर्देश दिये थे।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *