देश में पिछले 24 घंटे में 9,216 नए केस आए सामने

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,216 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 8,612 लोग कोरोना से ठीक हुए, अब तक कुल 3,40,45,666 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 391 लोगों की जान गई है ।

साथ ही देश में राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कुल 125.75 करोड़ वैक्‍सीन की डोज लगाई जा चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट मिलने के बाद भारत में भी सतर्कता बरती जा रही है।

अब यह वैरिएंट भारत पहुंच चुका है, फिलहाल, भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के दो मामले सामने आए हैं, इनमें से एक भारतीय नागरिक है और दूसरा दक्षिण अफ्रीका का है।

भारतीय नागरिक में 21 नवंबर को लक्षण बुखार और शरीर में दर्द सामने आए थे। अगले दिन टेस्‍ट पॉजिटिव आने पर उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी नागरिक में कोई लक्षण नहीं नजर आए थे।

कोरोना के नए वैरिएंट से बचाव को लेकर विदेश से आने वाले लोगों की कोरोना जांच एयरपोर्ट पर ही की जा रही है। अगर कोई ऐसा मरीज मिल रहा है तो उसको तत्काल आइसोलेट कर दिया जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *