3 जनवरी से 15-18 साल के बच्चों को लगेगा टीका, 3 लाख से ज्यादा बच्चे हुए पंजीकृत

नई दिल्ली: देश में बढ़ते कोरोना के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, ऐसे में खतरे को टालने के लिए सरकार की तरफ से 3 जनवरी से 15-18 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत करना एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, इस बीच बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए शनिवार से कोविन पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई, कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने 3 जनवरी से बच्चों के लिए वैक्सीन की डोज लगाने के लिए दिशानिर्देश भी जारी किये ।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया है कि “बच्चे सुरक्षित हैं, देश का भविष्य सुरक्षित है!  नए साल के अवसर पर, 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के टीकाकरण के लिए COWIN पोर्टल पर पंजीकरण शुरू किया जा रहा है।’

 

read also कोरोना हुआ कंट्रोल से बाहर, 24 घंटे में आए 27 हजार से अधिक मामले, ओमिक्रॉन भी 1500 के पार

 

3 लाख से ज्यादा बच्चे हुए पंजीकृत

कोविन डाटा के अनुसार शनिवार रात 11.30 बजे तक 15-18 साल के 3 लाख से ज्यादा बच्चों ने पंजीकरण करा लिए हैं, जिन्हें  सोमवार से टीका लगना शुरू हो जाएगा, केंद्र सरकार के आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, 15-18 आयु वर्ग के अनुमानित करीब 10 करोड़ बच्चे टीकाकरण के योग्य हैं।  

 

‘कोवाक्सिन’ को मिली है मंजूरी 

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जानकारी दी,  15-18 आयु वर्ग के बच्चों को वर्तमान में केवल भारत बायोटेक कंपनी द्वारा तैयार की गई ‘कोवाक्सिन’ की खुराक दी जाएगी।

 

वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर भी हो सकता है पंजीकरण

सभी टीकाकरण योग्य बच्चों को 1 जनवरी, 2022 से Co-WIN पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा और इसके अलावा 3 जनवरी 2022 से सीधे वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर भी पंजीकरण(रजिस्ट्रेशन) करा सकते हैं।

 

28 दिनों के बाद ही लगेगी दूसरी डोज 

भारत बायोटेक की कोवाक्सिन बच्चों को दी जाएगी और दो खुराकों के बीच केवल 28 दिनों का अंतराल रहेगा, हालांकि कोवाक्सिन की दूसरी डोज व्यस्कों को भी 28 दिनों के बाद ही दी जा रही है।

 

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

15-18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीन स्लॉट बुक करने के लिए पहले Co-WIN ऐप पर रजिस्टर करना होगा फिर अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा,  वैक्सीन बुक करने के लिए बच्चे का फोटो प्रमाणपत्र भी देना होगा, इसके बाद स्लॉट बुक कर पाएंगे, अगर छोटे बच्चों के पास वोटर आईडी  जैसे दस्तावेज नहीं हैं तो आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाएगा।

 

स्कूल आईडी कार्ड से भी आराम से हो सकता है स्लॉट बुक

इसके अलावा स्कूल आईडी कार्ड से भी वैक्सीन स्लॉट बुक किए जा सकते हैं।

 

आधे घंटे तक बच्चों कोे  निगरानी में रहना होगा 

केंद्र सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 15-18 आयु वर्ग के वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित सभी नियमों का पालन करना होगा। टीकाकरण के प्रभाव को देखने के लिए बच्चों को आधे घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *