Sonia Gandhi Live Updates: सोनिया गांधी से पहले दौर की पूछताछ हुई खत्म, सोमवार को फिर बुला सकती है ED

Sonia Gandhi: ईडी के सामने पेश हुईं सोनिया गांधी, सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ता | live

National Herald Case Sonia Gandhi Live Updates: नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी की गाज अब कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी पर गिरी है। आज यानी गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी। जिसे लेकर कांग्रेस चीफ ईडी के दफ्तर पहुंच चुकी हैं, वहीं उनके साथ पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी साथ में हैं। Sonia Gandhi Live Updates

  • ईडी द्वारा सोनिया गांधी से की जा रही पहले दौर की पूछताछ आज खत्म हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को फिर परिवर्तन निदेशालय सोनिया गांधी को बुला सकती है।
  • ईडी दफ्तर से सोनिया गांधी बाहर निकल गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से लगभग 2 घंटे तक चली पूछताछ के बाद अब सोनिया गांधी लंच ब्रेक के लिए बाहर आई हैं।
  • कांग्रेस के नेताओं और सांसदों को हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस न्यू पुलिस लाइन ले गई है।
  • ईडी की सोनिया गांधी से पूछताछ को लेकर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कांग्रेस पर हमला बोला है। गंभीर ने कहा कि दाल में कुछ काला है इसीलिए छुपाने के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है।
  • बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने ईडी की सोनिया गांधी से पूछताछ पर सरकार का बचाव किया है। जगदंबिका पाल ने आरोप लगाया कि अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है।
  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ को लेकर दिल्ली समेत पूरे देश में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। बता दें कि, दिल्ली के एलजी आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यक्रताओं में से कुछ को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
  • नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ED की सोनिया गांधी से पूछताछ शुरु हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूछताछ से पहले ईडी ने सोनिया की सेहत के बारें में जानकारी ली। कांग्रेस पार्टी बड़े पैमाने पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। ईडी की इस पूछताछ को बदले की भावना बताया जा रहा है।
  • वहीं दूसरी तरफ सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के बीच बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, अगर गांधी परिवार बेदाग है तो अब बेहाल क्यों? अगर गांधी परिवार ने भ्रष्टाचार नहीं किया तो हंगामा क्यों? कहीं ना कहीं दिखता है कि, दाल में कुछ काला है या तो पूरी दाल ही काली है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Watch live Tv

Sonia Gandhi Live Updates

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *