इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के साथ अवैध उगाही मामले में परिषद संगठन ने खोला मोर्चा

Live News Today: इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के साथ अवैध उगाही मामले में....... |

अलीगढ़, (जीतेंद्र कुमार): छात्रों के हित में लगातार आवाज उठाने वाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन इन दिनों सुर्खियों में नजर आ रहा है। छात्रों की आवाज को बुलंद करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन के द्वारा लगातार मोर्चा खोला जा रहा है। इसी कड़ी में आज यानी गुरुवार को भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर डीएम अलीगढ़ के माध्यम से इंजीनियरिंग कॉलेज के खिलाफ कार्यवाही की मांग उठी है। इसको लेकर अधिकारियों के द्वारा पत्र को आगे भेज कर कार्यवाही करने का आश्वासन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को दिया गया है। Live News Today

दरअसल यह पूरा मामला जिला अलीगढ़ का है जहां पर इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के साथ हर रोज अवैध धन उगाही का मामला कॉलेज प्रकाश में आ रहा है, जिसको लेकर छात्रों के संगठनों में रोष व्याप्त है। इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के साथ हर रोज मारपीट और बदसलूकी की जैसी घटना को कॉलेज प्रशासन के द्वारा अंजाम दिया जाता है जिसकी भनक जैसे ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को हुई तो संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम जिला अधिकारी को दिया गया है। जिसमें उनके द्वारा इंजरिंग कॉलेज पर कार्यवाही की मांग की गई है। Live News Today

वहीं दूसरी ओर पूरे मामले पर मजिस्ट्रेट के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों की मांगों को उठाता चला रहा है उनके द्वारा दिए गए शिकायत पत्र को गंभीरता से लिया जा रहा है जांच कमेटी गठित करते हुए कमेटी में अधिकारियों को चिन्हित किया जाएगा कमेटी की जांच आख्या के बाद कालेज प्रशासन के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Watch live Tv

Live News Today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *