पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में वाहन में करंट लगने से 10 कांवड़ियों की मौत 19 घायल

West Bengal News, पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में वाहन में करंट लगने से 10...| Live

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में आज एक बड़ा हादसा हो गया है। जलपेश में मंदिर दर्शन को जा रहे कांवड़ियों का करंट लगने से मौत हो गया है जिसमें 10 लोगों की मौत हो गयी है और 19 शिवभक्त जख्मी हो गए। उन्हें तत्काल ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।    West Bengal News, 

बताया जा रहा है की शिवभक्त जिस पिकअप में बैठे थे उसमें डीजे लगा गए हुआ था जिसमें जेनरेटर की सुविधा थी वाहन में शार्ट सर्किट होने की वजह से पुरे पिकअप में करंट फैल गया जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर वहां से फरार हो गया है।

Read also: परिवहन विभाग द्वारा वाहनों पर भारी जुर्माना लगाए जाने के विरोध में स्कूल कैब चालकों ने की हड़ताल

जानकारी के अनुसार पिकअप में 30 लोग सवार थे, जिनमें 10 की मौत हो गयी है और 19 लोग घायल हो गए है। जिसके बाद उन्हें चंगरबांधा के अस्पताल में लाया गया। जहाँ 10 लोगो की मौत की पुष्टि हुई तथा घायलों को बेहतर इलाज के लिए जलपाईगुड़ी के अस्पताल में भेज दिया गया। माथाभांगा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने बताया की यह घटना मेखलीगंज थानाक्षेत्र के धरला ब्रिज पर हुई। तथा रात के करीब 12 बजे के आस पास यह घटना हुई। पहली जाँच में पाया गया है वाहन में रखी जेनेरेटर के वायर में लगी तार से पुरे वाहन में करंट लगने की संभावना है।                            West Bengal News, 

पुलिस ने बताया है की सभी यात्री सीतलकुची थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। घटना के बाद वाहन को जब्त कर लिया गया है। हालांकि चालक मौके पर से फरार है। इस मामले की जाँच चल रही है तथा घायलों और मृतकों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गयी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter Watch live Tv.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *