मैनपुरी से सपा प्रत्याशी का हुआ ऐलान, देखिए किसे मिला टिकट

Mainpuri by-election 2022, मैनपुरी से सपा प्रत्याशी का हुआ ऐलान, देखिए किसे.....

(प्रियांशी श्रीवास्तव) : उत्तर प्रदेश की चर्चित लोकसभा सीट के उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया था। जिसके बाद समाजवादी पार्टी नें आज मैनपुरी से प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। मैनपुरी सीट से प्रत्याशी के लिए कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन समाजवादी पार्टी ने इन अटकलों को दूर कर दिया है। कार्यालय की ओर से पत्र जारी जानकारी साझा की गई है । समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से अपना सदस्य बनाया है। इससे पहले भी डिंपल यादव सपा की टिकट से सांसद बन चुकी है।

अभी हाल ही में समाजवादी पार्टी के संयोजक मुलायम सिंह यादव के गुजर जानें से मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई थी । जिसके बाद सपाई खेमा सदमे में डूबा हुआ था। ऐसे  महौल से उपचुनाव कराना थोड़ा मुश्किल हो गया था। लेकिन  जैसे जैसे दिन गुजरते गए वैसे वैसे समाजवादी पार्टी में राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता लाई गई जिसके बाद मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान किया गया और फिर आज सपा प्रत्याशी के नाम का भी ऐलान किया गया।

Read also:बीजेपी ने गुजरात विधानसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, इस सीट से लड़ेंगे सीएम भूपेंद्र

बता दें कि मैनपुरी सीट पर 10 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं 17 नवंबर तक नामांकन किया जाएगा। जबकि 21 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद पांच दिसंबर को वोटिंग और आठ दिसंबर को मतगढ़ना की जाएगी।

Mainpuri by-election 2022

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Mainpuri by-election 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *