अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक फिल्म ‘मैं अटल हूं’ में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी

Pankaj Tripathi upcoming film, अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक फिल्म 'मैं .......

आज अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी बाजपेयी के भुमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के बदले लुक को देखकर फैंस भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। पोस्टर से पता चल रहा है की इस गेटअप के लिए पंकज त्रिपाठी को घंटों मेकअप से गुजरना पड़ा होगा। वही मेकअप आर्टिस्ट ने उनके इस लुक को परफेक्ट देने के लिए काफी मेहनत भी की होगी।

पंकज त्रिपाठी ने फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है की ‘न कभी कहीं डगमगाया, न कभी कहीं सर झुकाया, मैं एक अनोखा बल हूं, मैं अटल हूं- ‘पंडित धीरेन्द्र त्रिपाठी।

उन्होंने आगे लिखा है की ‘मुझे अवसर मिला है कि इस विलक्षण व्यक्तित्व को पर्दे पर अभिव्यक्त करूं। मैं इस मौके के लिए बेहद भावुक और कृतज्ञ हूं। अटल’ जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करने के लिए मुझे संयम से मेरे व्यक्तिमत्व पर काम करना जरूरी है, यह मैं जानता हूँ। स्फूर्ति और मनोबल के आधार से मैं नई भूमिका को न्याय दे सकूंगा यह अटल विश्वास मुझे है।’ फिल्म सिनेमाघरों में दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।

Read also: ट्विंकल खन्ना ने शेयर किए फिटनेस और हैप्पी लाइफ के कुछ सीक्रेट

फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का डायरेक्शन रवि जाधव ने किया है, वहीं राइटर उत्कर्ष नैथनी ने इस फिल्म की कहानी लिखी है। बता दें की मेकर्स ने इस फिल्म को लेकर अनाउंसमेंट पहले ही कर दी थी। जिसको लेकर दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे की अटल बिहारी बाजपेयी के इस बायोपिक फिल्म में उनकी भूमिका कौन निभाएगा। अब जाकर इस राज पर से भी पर्दा उठ गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *