मीरा राजपूत को एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड ने क्यों रोका

Mira rajput funny story, मीरा राजपूत को एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड ने क्यों रोका....

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। फैंस से बाते करना और तस्वीरें शेयर करना उन्हें काफी पसंद है। हाल ही में उन्होंने एक चौंकाने वाली और मजेदार किस्सा शेयर की है। मीरा में बताया की कैसे उन्हें एक एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड द्वारा रोक लिया गया। ऑव इसकी वजह सामने आते ही सिक्योरिटी गार्ड की हंसी नहीं रुकी। दरअसल चेकिंग के बाद उनके बैग से ऐसी चीज सामने आयी की सिक्योरिटी गार्ड को हंसी आ गयी।                                        Mira rajput funny story

दरअसल मीरा राजपूत क्रिसमस के मौके पर अपनी माँ से मिलने जा रही थी। वहीं एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें एयरपोर्ट पर रोक लिया। बाद में जब चेकिंग हुई तो उनके बैग से गोभी और शलगम का अचार निकला। जिसके बाद वहां उपस्थित अधिकारीयों को हंसी आ गयी।

मीरा राजपूत ने इस वाकये को तस्वीर के शेयर की है। उन्होंने बंद जार बोतल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘जब आपको एयरपोर्ट पर घर का बना खाना ले जाने के लिए लोग रोक दिया जाए। यह गोभी-शलगम का अचार है। इसे देख लोगों को पता चल जाता है कि आप पंजाबी हैं। इसके बाद अधिकारी लोग हंसने लगे और कहा अचार है जाने दो।’

Read also: AVATAR 2 ने दूसरे वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल

इसके बाद मीरा ने क्रिसमस की बधाई देते हुए अपनी और शाहिद की साथ में फोटो शेयर करते करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरे और मेरे सांता की तरफ से क्रिसमस की बधाई। हमारे दोनों बच्चे अपने गिफ्ट और पजामों में व्यस्त हैं।’ मीरा की इस तस्वीर पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Mira rajput funny story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *