सुकेश ने लिखी LG को चिठ्ठी : सीएम केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा वापस लेने की धमकी, 48 घंटे का दिया समय

Delhi LG VK Saxena, सुकेश ने लिखी LG को चिठ्ठी : सीएम केजरीवाल के खिलाफ ....

महाठग सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर प्रकाश में आ गया है। करोड़ो रूपये की ढगी मामले में जेल में बंद आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को एक बार फिर चिठ्ठी लिखी है। सुकेश ने अपनी चिठ्ठी में सीएम केजरीवाल और जेल में बंद सत्येन्द्र जैन पर मानसिक प्रताड़ना औऱ सीएम के खिलाफ दायर सभी याचिकाओं को खारिज करने के लिए कहा है।                                               Delhi LG VK Saxena

इतना ही नही सुकेश ने ये भी कहा है कि हमें फोन कर धमकाया जा रहा है साथ ही 48 घंटे का समय दिया है कि दोनों के खिलाफ दायर सभी याचिकाएं , सबूत वापस लेने के लिए कहा गया है। सुकेश ने आरोप लगाया कि सत्येंद्र जैन ने फोन पर उसको धमकी देते हुए दोनों के खिलाफ दायर सभी सबूत वापस लेने के लिए उसको 48 घंटे का समय दिया है।

Read also:- आज देश स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मना रहा है

सुकेश चंद्रशेखर कर्नाटक के बेंगलुरु का रहने वाला है। कहा जाता है कि उसने लैविश लाइफस्टाइल जीने के लिए 17 साल की उम्र से ही लोगों को ठगना शुरू कर दिया था। बेंगलुरु में ठगी करने के बाद उसने चेन्नई और दूसरे शहरों में भी लोगों को निशाना बनाया। उसके निशाने पर टॉप पॉलिटिशियन, बिजनेसमैन से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *