दांतों में होती है झनझनाहट की समस्या, तो जानें क्‍या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी

आजकल दांतों में झनझनाहट होना तो बिल्कुल आम बात हो गई है। दरअसल अब छोटे से लेकर बड़ो तक हर उम्र के लोगों को दांतों में झनझनाहट की समस्या रहती है। झनझनाहट की वजह से कई लोग अपने मन पसंदीदा फूड्स का सेवन करने में काफी मुश्किल हो जाती है। वहीं अगर आप आइसक्रीम खाना चाहते हैं या गर्म चाय पीना चाहते हैं तो ऐसे में झनझनाहट की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से दांतों में होने वाली झनझनाहट की पीछे की वजह क्या है…..

एनामेल का खत्म होना

हमारे दांतों के ऊपर की साइड में साइन प्रोटेक्टिव लेयर होते हैं। जिसे हम एनामेल कहते हैं। अगर किसी कारणवश से ये परत घिस जाती है या फिर खत्म हो जाती है, तो ठंडे और गर्म चीजों के लगने से हमारे दांतों में झनझनाहट होने की समस्याएं बढ़नेै  लगती है।

मसूड़ों में ढीलापन

दांतों की अच्छी सेहत के लिए मसूड़ों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। गलत डाइट और बढ़ती उम्र के कारण हमारे मसूड़ों ढीले पड़ने लगती है। ढीलेपन की वजह से डेंटाइन का एक्सपोजर बढ़ जाता है और झनझनाहट होने लगती है।

गलत तरीके से ब्रश करना

ज्यादातर लोग अपने दांतों को चमकाने के चक्कर में जोर जोर से ब्रश करने लगते हैं। लेकिन ऐसा करने से फायदे की जगह हमारे दांतों में दिक्कतें होने लगती है। इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि दांत को साफ करने के लिए हमेशा सॉफ्ट ब्रश का ही इस्तेमाल करना चाहिए। और ब्रश करते समय अपने दांतों को ज्यादा रगड़े नही बल्कि हल्के हाथों से अपने दांतो की सफाई करें।

Read also:- दो दिनों से हुई बरसात खरीफ फसलों के लिए वरदान से कम नहीं

हेल्दी डाइट ना लेना

हमारे दांतों की सेहत इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप हेल्दी डाइट ले रहे हैं या नहीं. इसके अलावा आपके शरीर को कैल्शियम और विटामिन डी वाले फूड्स की भी जरूरत होगी। इसके अलावा आपको कोल्ड ड्रिंक, सोडा ड्रिंक और सॉफ्ट ड्रिंक से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इस तरह की चीजें आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *