(विकास मेहल): हरियाणा के जिले करनाल के घरौंडा में खनन माफिया द्वारा घरौंडा DSP मनोज कुमार को डंपर से कुचलने का प्रयास किया। गनिमत यह रही इस दौरान DSP मनोज बाल बाल बच गए। खनन माफिया इस दौरान डंपर को लेकर भागने में कामयाब हुए। जानकारी के अनुसार घरौंडा के बल्हेड़ा के गांव पास स्थित यमुना में रेत का अवैध खनन किया जा रहा था। जिसकी कई बर शिकायत प्रशासन के पास आई थी। इन्ही शिकायतों के चलते प्रशासन की तरफ से शुक्रवार दोपहर बाद घरौंडा SDM अदिति व DSP मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम के साथ यमुना नदी में खनन माफिया पर छापेमारी की थी।
पुलिस टीम को देख सब हुए मौके से फरार
प्रशासन की छापेमारी की को देखते हुए सभी खनन माफिया मौके से फरार हो गए। इस दौरान जब रेत से भरे डंपर को DSP मनोज कुमार ने डंपर को रोकने के लिए कहा तो आरोपी डंपर चालक ने DSP को कुचलने का प्रयास किया। गनीमत यह रही इस दौरान वह बाल बाल बच गए और आरोपी डंपर चालक डंपर लेकर मौके से भगने में कामयाब हो गया।
Read also: मशहूर डांसर सपना चौधरी, उसके भाई कर्ण व मां के खिलाफ दहेज, मारपीट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
कई वाहनों को किया जब्त
प्रशाासन की छापेमारी के बाद सभी आरोपी मौके से फारार गए। लेकिन इस दौरान वह कुछ वाहन वहीं पर छोड़ गए। जिसमें दो बाइक व एक JCB भी है। पुलिस ने इन सभी वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

