वेस्टइंडीज के दिवंगत खिलाड़ी बर्नार्ड जूलियन के सम्मान में खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी

Test Series: Players wear black armbands in honour of late West Indies player Bernard Julien

Test Series: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में शुक्रवार यानी की आज 10 अक्टूबर से खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल अपने करियर में पहली बार टॉस जीते। जबकि वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी जब मैदान मे आए तो वह काले रंग की पट्टी अपने हाथ में पहने नजर आए। Test Series:

Read Also: दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज

इसके पीछे का कारण वेस्ट इंडीज के पूर्व खिलाड़ी बर्नार्ड जूलियन का निधन है। जूलियन की याद में कैरेबियाई खिलाड़ी ने शोक का प्रतीक काली पट्टी बांधी। 1975 में पहले वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा रहे बर्नार्ड जूलियन जो का निधन हो गया है। 75 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। 1973 से 1977 तक वेस्टइंडीज के लिए 24 टेस्ट और 12 वनडे मैच खेले। जूलियन ने टेस्ट क्रिकेट में 866 रन बनाए जिसमें दो शतक शामिल हैं इसके साथ 50 विकेट लिए। वनडे में उन्होंने 86 रन बनाए और 18 विकेट लिए।  Test Series:

Read Also: IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार सुसाइड मामले में हरियाणा DGP समेत 13 अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज

जूलियन ने 1975 वर्ल्ड कप जीतने में बेहद अहम भूमिका निभाई थी. श्रीलंका के खिलाफ ग्रुप मैच में 20 रन देकर चार विकेट झटके थे। इसके अलावा सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 रन देकर चार विकेट झटके थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में 37 गेंद में 26 रन बनाए, जिससे वेस्ट इंडीज 17 रन से जीता।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *