सलमान खान और अक्षय कुमार ने ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ पर किया जमकर डांस

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली मूवी के गाने में ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ को लेकर खूब प्रमोशन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही अक्षय कुमार ने एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ वीडियो बनाया था। जो कि खूब पसंद किया गया था। दरअसल अब अक्षय कुमार ने सलमान खान के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षय पहले सलमान खान को अपने टैबलेट पर गाने को दिखाते हैं और इसके बाद दोनों एक साथ डांस करने लगते हैं। दरअसल वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा है कि सलमान खान को बीट पकड़ने में मुश्किल से कुछ सेकंड लगे। फिर क्या भाई…बस धूम मचा दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

इस वीडियो को देखकर फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं एक यूजर्स ‘मुझसे शादी करोगी’ का दूसरा पार्ट की मांग कर रहा है। वहीं एक ने लिखा, ‘भाई ने मजा दिला दिया उन्होंने सेम स्टेप किए लेकिन उनका स्वैग कमाल है’, तो दूसरे ने लिखा, ‘इन दोनों को फिर से साथ देखने के लिए तरस गए।’ वहीं कुछ फैंस अक्षय को ट्रोल भी कर रहे हैं।

Read also:- सिड-कियारा की शादी के आज से शुरू होंगे प्री वेडिंग फंक्शन, सामने आई गेस्ट की लिस्ट….

 इस दिन रिलीज होगी सेल्फी

बता दें कि ‘सेल्फी’ 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी में अक्षय कुमार के अलावा इमरान हाशमी, डायना पेंटी और नुसरत भरुचा अहम रोल में हैं। वहीं, ‘सेल्फी’ के बाद अक्षय कुमार ‘ओह माय गॉड 2’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘कैप्सूल गिल’ में जल्द ही नजर आने वाले हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Salman Khan And Akshay Kumar,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *