अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’ मूवी को लगा बड़ा झटका, तीन साइट्स पर फिल्म लीक

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की ‘सेल्फी’ मूवी आज 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दरअसल फैंस के बीच इस जोड़ी को पहली बार एक साथ पर्दे पर देखने को लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं। इस मूवी के गाने ने ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ के नए वर्जन ने भी खूब धमाल मचाया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी ऑडियंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। दरअसल ‘सेल्फी’ मूवी साल 2019 में आई मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ का हिंदी रीमेक है। बता दें कि ‘सेल्फी’ मूवी के रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट आ सकती है।  Selfie movie latest news

https://twitter.com/JaiShreeRam_8/status/1628972112320040960?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1628972112320040960%7Ctwgr%5Ec8a69132b72ffdae4f00ba34af31184ff98e1358%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news18.com%2Fnews%2Fentertainment%2Fbollywood-selfiee-review-in-hindi-akshay-kumar-emraan-hashmi-fail-to-impress-audience-reacts-on-twitter-as-disaster-5440945.html

बता दें कि अक्षय-इमरान स्टारर मूवी फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम, मूवीरुलज और अन्य टोरेंट साइट्स पर फुल एचडी प्रिंट में ऑनलाइन लीक हो गई है। इसके साथ ही ‘सेल्फी’ रिलीज के दिन ही पाइरेसी का शिकार होने वाली लेटेस्ट फिल्म बन गई है। दरअसल इस मूवी में अभिनेता अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के अलावा मूवी में एक्ट्रेस डायना पैंटी और नुसरत भरूचा ने भी अहम रोल निभाया है और अक्षय कुमार ने सुपर स्टार का रोल निभाया है।

जबकि इमरान हाशमी सुपरस्टार के फैन के रोल में है जो एक पुलिस वाले का रोल निभा रहे हैं। दरअसल अक्षय और हाशमी के बीच कुछ ऐसा होता जाता है कि दोनो एक दूसरे के खिलाफ हो जाते हैं। दरअसल मूवी देखने के बाद एक फैन ने ट्विट किया है कि, “मै अक्षय कुमार का बहुत बड़ा फैन हूं, मै बहुत गुस्सा और निराश हूं. टाइम वेस्ट. सर इस तरह की फिल्म मत बनाइये” इस फैन को बहुत दुख हुआ।

Read also:- देश के कई हिस्सों में फरवरी में ही मार्च-अप्रैल जैसी भयंकर गर्मी, फसलों पर भी पड़ा असर

बता दें कि अक्षय कुमार की 2023 की पहली मूवी है। फिलहाल अभी तो सबकी निगाहें ‘सेल्फी’ मूवी पर ही है। अब देखना ये होगा कि ‘सेल्फी’ मूवी ऑडियंश की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है और कितना कलेक्शन कर पाती है। वहीं अगर हम अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ “बड़े मियां छोटे मियां” मूवी में नजर आने वाले हैं। उसके बाद अभिनेता ने ‘हेरा-फेरी 3’ फिल्म की भी शूटिंग शुरू कर दी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *