आदिपुरुष का नया पोस्टर रिलीज, फैंस नहीं हुए इम्प्रेस

Adipurush new poster, आदिपुरुष का नया पोस्टर रिलीज, फैंस नहीं हुए इम्प्रेस.....

बाहुबली स्टार प्रभाष की नई फिल्म आदिपुरुष के चर्चे लम्बे समय से हो रहा हैं। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए लिए बेकरार हैं, लेकिन इसे लेकर आ रही हर नई अपडेट यूजर्स को खुश करने में नाकाम हो रही है। आज राम नवमी के मौके पर फिल्म के मेकर्स ने एक नया पोस्टर रिलीज किया है।

देशभर में आज रामनवमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। ऐसे में रामायण की कहानी पर बनी आदिपुरुष का नया पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में प्रभास राम के अवतार में देखने को मिलेंगे। उनके साथ सीता के रुप में कृति सेनन, लक्ष्मण के रुप में सनी सिंह निज्जर और एक्टर देवदत्त नागे, भगवान हनुमान के रुप में नजर आ रहे हैं।

इस पोस्टर में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के क्लासिक पोस्टर को री क्रिएट किया गया है। हम सभी ने अपनी जिंदगी में वो पोस्टर देखे हैं,जिनमें भगवान राम सीता लक्ष्मण खड़े हैं और हनुमान उनके चरणों में बैठे हुए हैं। इसी फोटो को आदिपुरुष के स्टार्स के साथ री क्रिएट किया गया है। यहां प्रभास,सनी और कृति वनवासी लुक में खड़े हैं। और हनुमान बने देवदत्त उनके चरणों में बैठे हैं।

यूजर्स नहीं हुए इम्प्रेस
इस दिव्य पोस्टर ने कई फैंस को खुश कर दिया है। सभी स्टार्स के लुक्स को काफी पसंद किया जा रहा है लेकिन कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जो इसे बेकार बता रहे हैं। यूजर्स आदिपुरुष के नए पोस्टर से बिल्कुल इम्प्रेस नहीं हैं। उनका कहना है कि इसमें थोड़ी और मेहनत की जानी चाहिए थी। कुछ यूजर्स ने तो ये तक कह दिया है कि पोस्टर किसी कार्टून फिल्म का लग रहा है।

Read also:-अजय देवगन की भोला आज हुई रिलीज, दसरा और भोला में होगी टक्कर

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
डायरेक्टर ओम राउत ने आदिपुरुष को बनाया है। इस फिल्म में प्रभास और कृति लीडिंग रोल में राम भगवान और सीता माता का रोल निभा रहे हैं। वहीं सैफ अली खान, रावण के रोल में दिखेंगे। ये फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *