गौतम अडानी ने शरद पवार से की मुलाकात, हिंडनबर्ग मामले में मिला था सपोर्ट

Gautam adani met Sharad pawar,गौतम अडानी ने शरद पवार से की मुलाकात...

Gautam adani met Sharad pawar:अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने एनसीपी चीफ और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार से मुलाकात किया है। अडानी ने पवार से ये मुलाकात मंबई में उनके आवास सिल्वर ओक में की। यह मुलाकात ऐसे वक्त पर हुई, जब हिंडनबर्ग रिपोर्ट के मामले पर शरद पवार ने अडानी का समर्थन किया था।

क्या है हिंडनबर्ग मुद्दा ?
अमेरिका फर्म हिंडनबर्ग ने पिछले दिनों गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर मार्केट में हेरफेर और अकाउंट में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई है। हालांकी, गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप ने आरोपों को निराधार बताया था।

Read also –अमृतसर एयरपोर्ट से अमृत पाल सिह की पत्नी को हिरासत में लिया गया,पूछताछ जारी

विपक्ष अडानी मुद्दे पर जांच की कर रहा मांग
अडानी के मुद्दे पर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहा है। बजट सत्र में भी अडानी के मुद्दे पर खूब हंगामा हुआ था। सदन में भी 19 विपक्षी दलों अडानी के मुद्दे पर जेपीसी की मांग किया था और मोदी सरकार को घेरा था।

Gautam adani met Sharad pawar

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *