दिल्ली में बाढ़-पीड़ित परिवारों को मिलेगी 10 हजार की मदद, दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

(अजय पाल) –दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर धीरे धीरे कम होने लगा है। जलस्तर कम होने से हालात में सुधार हो रहा है। फिलहाल बाढ़ प्रभावित इलाको में हालात सामान्य नहीं है बता दे कि यमुना का जलस्तर बढने के काऱण आस पास के इलाकों को खाली कराया गया था। दिल्ली सरकार ने बाढ़ पीडितों को फौरी सहायता देते हुए 10 हजार रुपये देने का ऐलान किया।

Read also-यूपी-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में पांच दिनों तक होने जा रही भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी

सीएम ने ट्वीट किया – दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा यमुना किनारे रहने वाले बेहद गरीब परिवारों को काफी नुकसान हुआ है कुछ परिवारों का तो पूरा घर बह गया। बाढ़ पीडित परिवार को आर्थिक मदद के तौर पर दस हजार रुपये प्रति परिवार देंगे। जिन लोगों के कागज जैसे आधार कार्ड आदि बह गए उनके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएगे। साथ ही जिन लोगों की ड्रेस और किताबें बह गई उन्हें स्कूल की तरफ से ये दिलाएंगे।स्कूल भी बंद रहेंगे – इसके अलावा दिल्ली सरकार ने कहा कि बाढ़ को देखते हुए यमुना नदी से लगे इलाकों के स्कूलों में राहत शिविर चलते रहने की संभावना है। इसके चलते सभी सरकारी, सरकार से सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त स्कूल 17 और 18 जुलाई को छात्रों के लिए बंद रहेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *