आज एक बार फिर महात्मा गांधी के ‘क्विट इंडिया’ नारे की जरूरत है- पीएम मोदी

(आकाश शर्मा)- PM MODI VISIT SIKAR -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान सीकर में एक जनसभा को संबोधित किया और राज्य की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, अपराध के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर यहां की किस्मत और करवट दोनों बदल जाएगी। साथ ही विपक्ष के नए गठबंधन को लेकर कहा कि आज एक बार फिर महात्मा गांधी के ‘क्विट इंडिया’ नारे की जरूरत है क्योंकि यूपीए के कुकर्म छिपाने के लिए अब ‘इंडिया’ नाम रखा गया है।

प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने ‘लूट की दुकान और झूठ का बाजार’ सजा रखा है। इसमें ताजा मामला लाल डायरी का जुड़ गया है जिसके खुलने पर अच्छे-अच्छे नेता निपट जाएंगे। लाल डायरी के बारे में बड़े-बड़े नेताओं की बोलती बंद हो जाती है। यह लाल डायरी कांग्रेस का ‘डिब्बा गोल’ करने जा रही है।

प्रधानमंत्री ने विपक्षी एकता के लिए बने गठबंधन ‘इंडिया’ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपीए के कुकर्म छिपाने के लिए अब इंडिया नाम रखा गया है। लेकिन इससे कुछ बदलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया के नाम में भी इंडिया था लेकिन उसका मकसद देश में आतंक फैलाना था। जब उस पर प्रतिबंध लगा तो उसने अपना नाम बदलकर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया कर दिया।

Read also-नीतीश कुमार नवंबर 2025 तक बने रहना चाहते है मुख्यमंत्री: प्रशांत किशोर

प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी के ‘क्विट इंडिया’ मूवमेंट का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान में भी इसी तरह के अभियान की जरूरत है। भ्रष्टाचार और परिवारवाद को अब देश को ‘क्विट इंडिया’ कहना होगा। ‘क्विट इंडिया’ देश को विकसित बनाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *