OTT-फूलेरा गांव से लेकर बाबा निराला की दुनिया तक, कई लोकप्रिय वेब सीरीज के नए सीजन पर काम जारी; ‘द फैमिली मैन 4’ और ‘पाताल लोक 3’ को लेकर भी आया बड़ा अपडेट
Entertainment Desk : OTT दर्शकों के लिए आने वाला समय कई दिलचस्प कहानियों से भरा हो सकता है। ‘पंचायत’, ‘मिर्जापुर’, ‘द फैमिली मैन’ और ‘आश्रम’ जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज के अगले सीजन को लेकर काम आगे बढ़ रहा है। हालांकि, सभी शो की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। ‘पंचायत सीजन 5’ को 2026 की रिलीज सूची में शामिल किया गया है। निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा के मुताबिक, सितंबर में इसका एडिटिंग का काम चल रहा था और अक्टूबर-नवंबर के आसपास रिलीज की संभावना जताई गई थी। वहीं ‘मिर्जापुर 4’ की स्क्रिप्टिंग शुरू हो चुकी है। अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने भी सितंबर में इसकी पुष्टि की थी।
मनोज बाजपेयी के श्रीकांत तिवारी की वापसी का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए भी अच्छी खबर है। ‘द फैमिली मैन सीजन 4’ पर काम जारी है और निर्माता राज एंड डीके ने जून 2026 में इसकी स्क्रिप्ट लिखे जाने की जानकारी दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी शूटिंग 2027 की शुरुआत में शुरू हो सकती है, हालांकि मेकर्स ने रिलीज की तारीख घोषित नहीं की है। दूसरी ओर, बॉबी देओल की ‘आश्रम 4’ की शूटिंग अगस्त 2026 में शुरू हो चुकी है। प्रकाश झा के निर्देशन में बनने वाले इस सीजन में बाबा निराला के किरदार की कहानी आगे बढ़ेगी।OTT
Read Also-CEC पद से ज्ञानेश कुमार को हटाना पहला कदम, ‘महारैली’ में गरजे राहुल गांधी
जयदीप अहलावत की ‘पाताल लोक 3’ और अन्य चर्चित सीरीज को लेकर फिलहाल स्थिति अलग है। ‘पाताल लोक’ के तीसरे सीजन की आधिकारिक मंजूरी और रिलीज शेड्यूल सामने नहीं आया है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, निर्देशक अविनाश अरुण इस बार निर्देशन नहीं करेंगे और निर्माता सुदीप शर्मा के निर्देशन की जिम्मेदारी संभालने की बात कही गई है। वहीं ‘गुल्लक’ का पांचवां सीजन 2026 में रिलीज हो चुका है, लेकिन छठे सीजन की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ‘कोहरा 3’ को लेकर भी निर्माता सुदीप शर्मा ने फिलहाल कोई योजना नहीं बताई है। ऐसे में इन सीरीज के नए सीजन का इंतजार तो रहेगा, लेकिन दर्शकों को आधिकारिक घोषणाओं और रिलीज डेट का इंतजार करना होगा।OTT
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterOTT

