शाहरुख खान ने ‘डॉन 3’ करने से मना क्यों किया, पता चल गया

(दीपा पाल )- Shahrukh Khan- फरहान अख्तर ने 08 अगस्त को ‘डॉन 3’ की अनाउंसमेंट की थी. 09 अगस्त को इसका टीज़र शेयर करके बताया कि इस बार ‘डॉन’ के रोल में रणवीर सिंह दिखेंगे. जब से ‘डॉन 3’ की अनाउंसमेंट हुई है लोग रणवीर सिंह को ट्रोल कर रहे हैं. कह रहे हैं कि बिना शाहरुख ‘डॉन 3’ चलेगी नहीं. लोगों ने ये भी कहा कि रणवीर सिंह, शाहरुख खान का स्वैग नहीं मैच कर पाएंगे. इस ट्रोलिंग के बाद फरहान को एक पोस्ट भी करनी पड़ी. मगर जनता नहीं मानी. अब रिपोर्टस हैं कि ‘डॉन 3’ को शाहरुख खान ने खुद मना किया था…Shahrukh Khan

कोई मोई की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान को फरहान ने ‘डॉन 3’ ऑफर की थी लेकिन शाहरुख खुद ये फिल्म नहीं करना चाहते थे. इसकी वजह भी उन्होंने वाजिब ही दी. फरहान अख्तर के एक करीबी सोर्स ने कोई मोई से बातचीत में बताया,

जब फरहान ने इस बात पर बहस की कि लोग किसी और एक्टर को ‘डॉन’ के रोल में एक्सेप्ट नहीं करेंगे, तो इस पर भी शाहरुख ने जवाब दिया. शाहरुख ने ‘जेम्स बॉन्ड’ का उदाहरण देते हुए कहा कि उस फिल्म में भी जेम्स बॉन्ड के रोल में कई एक्टर्स ने काम किया. शॉन कॉनरी से लेकर डेनियल क्रेग तक, और अब आगे यही किरदार किसी और एक्टर को दिया जाना है. तो ऐसा ही कुछ ‘डॉन’ के साथ क्यों नहीं हो सकता?

Read also Bigg Boss OTT 2: ‘मैं हूं बेबिका का आदमी’,एल्विश यादव ने खुल्लम खुला किया एलान

वैसे रणवीर सिंह की इमेज लोगों के दिमाग में एक चुहलबाज़ और चुलबुले से एक्टर की है. कुछ-कुछ ‘रॉकी और रानी’ वाले ‘रॉकी’ से मिलती हुई. जनता ने हाल ही में उन्हें रॉकी वाले फन अवतार में देखा है. लाज़मी है कि वो रणवीर से ‘डॉन’ जैसे सीरियस रोल की उम्मीद नहीं कर पा रही. मगर किसी को इतनी जल्दी जज करना सही नहीं. रणवीर की फिल्मोग्राफी खंगाले तो पाएंगे कि ‘लुटेरा’ के बाद उन्हें कभी कोई सीरियस रोल ऑफर ही नहीं हुआ. इसलिए भी शायद उन्हें अपना हुनर दिखाने का मौका ना मिला हो. एक्टिंग का अलग रूप शायद वो ‘डॉन 3’ में दिखा ले जाएं.

बाकी फिलहाल कुछ भी कहना या किसी को भी किसी वजह से खारिज करना बहुत ज़्यादा जल्दबाज़ी है. लोगों की उम्मीद पर रणवीर खरे उतरते हैं या नहीं, ये तो साल 2025 में पता चलेगा जब ये फिल्म बनकर तैयार होगी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *