Bigg Boss OTT 2: ‘मैं हूं बेबिका का आदमी’,एल्विश यादव ने खुल्लम खुला किया एलान

Bigg Boss OTT 2 – बिग बॉस ओटीटी 2′ अब फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इस बात को जानने के लिए फैंस बड़े ही बेताब हैं कि इस सीजन का विनर कौन होगा। फिनाले के लिए एक दूसरे से कंपीट करने वाले कंटेस्टेंट्स फुरसत मिलने पर एक दूसरे की टांग खिंचाई करने में कोई कमी नही छोड़ रहे हैं..Bigg Boss OTT 2 

इन दिनों ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की एक क्लिप सामने आई हैं ।जिसमें गार्डन एरिया में बैठकर एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी और जिया शंकर एक दूसरे से हंसी मजाक कर रहे हैं। सभी बेबिका ध्रुवे के बारे में बात करते हैं। इस दौरान एल्विश कुछ ऐसा कहते हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाता हैं।

 Read also =OMG! 130 करोड़ रुपये में बिकता हैं ये एक फूल

सामने आई वीडियो में आप देख सकते है कि एल्विश कहते हैं, ”एक शब्द तो बोल कर दिखा बेबिका के बारे में। मैं हूं यहीं।” इस पर मनीषा कहती हैं ”बेबिका छछुंदरी, बेबिका बेशर्म, निर्लज।” इसके बाद एल्विश ने मजाकिया अंदाज में कहा, ”मैं हूं बेबिका का आदमी।” यह सुनते ही अभिषेक उन्हें चटोरा कहते हैं। फिर एल्विश कहते हैं, ”भाई मैं मानता हूं, मैं हूं बेबिका का आदमी।”
आपको बता दे कि एल्विश यादव और मनीषा रानी इस हफ्ते नॉमिनेट किए गए हैं। इनके साथ ही जिया शंकर भी बेघर होने के लिए नॉमिनेशन लिस्ट में हैं। तीनों में से कोई एक ही बाहर होगा। इनमें बचाने के लिए एल्विश को सबसे ज्यादा वोट मिल रहे हैं। सोशल मीडिया ट्रेंड को भी देखें, तो एल्विश तीनों में सबसे आगे हैं। जबकि, मनीषा रानी दूसरे नंबर पर हैं।

अभिषेक मल्हान ने टिकट टू फिनाले टास्क जीता था। पहले ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के पहले फाइनलिस्ट हैं। उनके अलावा पूजा भट्ट और बेबिका ध्रुवे भी फिनाले तक पहुंचने वाली कंटेस्टेंट हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *