California विधानसभा ने किया बैशाखी पर प्रस्ताव पारित, अमेरिकी सांसदों ने दीं शुभकामनाएं

California: California Assembly passes resolution on Baisakhi, US lawmakers extend greetings

California: कैलिफोर्निया विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित कर बैशाखी को सिख अमेरिकियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक के रूप में मान्यता दी है और राज्य के लोगों को इसके उत्सव में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। कैलिफोर्निया विधानसभा सदस्य जसमीत कौर बैंस द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव को 80 सदस्यीय सदन के 76 सदस्यों का समर्थन प्राप्त हुआ और बैशाखी की पूर्व संध्या पर सोमवार को इसे पारित कर दिया गया।

कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजॉम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “बैशाखी मना रहे कैलिफोर्निया भर के सिख समुदायों को, जेन और मैं नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं और वसंत ऋतु की भरपूर फसल की कामना करते हैं। बैसाखी दी लख-लख बधाइयां, कैलिफोर्निया।” कैलिफोर्निया राज्य की विधानसभा द्वारा यह संकल्प लिया गया है कि विधानसभा इस वर्ष 14 अप्रैल को बैशाखी उत्सव को मान्यता देती है और कैलिफोर्नियावासियों को इस आनंदमय उत्सव में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती है।

Read Also: Delhi News: दिल्ली में बजी डिजिटल जनगणना की दस्तक, घर-घर पहुंचेंगे जनगणना कर्मी

California विधानसभा द्वारा अपनाए गए प्रस्ताव में कहा गया है, ” यह संकल्प लिया जाता है कि विधानसभा बैशाखी को सिख अमेरिकियों और सिख इतिहास के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक मानती है और बैशाखी के उपलक्ष्य में, इस महत्वपूर्ण अवसर पर दक्षिण एशियाई अमेरिकियों और दुनिया भर में भारतीय प्रवासियों के साथ बैशाखी मनाने वाले सभी लोगों के प्रति अपना गहरा सम्मान व्यक्त करती है।” कई सांसदों, सीनेटरों और कांग्रेस सदस्यों ने अमेरिका में सिख समुदाय को शुभकामनाएं दीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *