वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विश्व बैंक-आईएमएफ, G20 FBCBG की बैठकों में शामिल होने मोरक्को जाएंगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विश्व बैंक-अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की वार्षिक बैठक के साथ जी20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों (एफएमबीसीबीजी) की बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार को छह दिन के दौरे पर मोरक्को रवाना होंगी। इसके अलावा, सीतारमण मराकेश में 11 से 15 अक्टूबर तक इंडोनेशिया, मोरक्को, ब्राजील, स्विट्जरलैंड, जर्मनी और फ्रांस के प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगी।

सोमवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई जानकारी के मुताबिक, वार्षिक बैठकों में शामिल होने जा रहे प्रतिनिधिमंडल में वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अधिकारी शामिल हैं। इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई वित्त मंत्री सीतारमण करेंगी।

Read also –एशियाई खेल में भारत के नाम कुल 107 पदक, PM मोदी कल एथलीटों से करेंगे मुलाकात

बयान के अनुसार, सीतारमण और आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास भारत की अध्यक्षता में जी20 एफएमसीबीजी की चौथी बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। भारत की अध्यक्षता में जी20 एफएमसीबीजी की बैठक में जी20 देशों, आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 65 प्रतिनिधि महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *