बीजेपी नेता के घर पर जुआ खेलते 24 लोग गिरफ्तार

थाना इंचार्ज मंजूलता राठौड़  ने कहा कि आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि अनिल पांडे के घर में सिमगा में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, इसकी सूचना पर सिमगा थाने से अजय झा और उनकी टीम द्वारा रेड की गई, रेड करने पर वहां पर 24 व्यक्ति जुआ खेलते हुए पकड़े गए। जिनके पास से 10 लाख 87 हजार बासठ रुपये जब्ती की गई है और उनकी गाड़ियां और मोबाइल की भी जब्ती की गई है।

छत्तीसगढ़ के बालोद में सिमगा पुलिस ने शनिवार को बीजेपी नेता अनिल पांडे के घर पर छापा मारकर वहां जुआ खेल रहे 24 लोगों को गिरफ्तार किया।एसएसपी दीपक झा के निर्देश पर सशस्त्र बल और सिमगा पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को सिमगा में बीजेपी नेता अनिल पांडे के घर पर देर रात छापेमारी करते हुए 24 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा।

 Read also – मां शैलपुत्री को समर्पित है नवरात्रि का पहला दिन, आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत

थाना प्रभारी मंजूलता राठौड़ ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि सिमगा में अनिल पांडे के घर पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इसी सूचना पर सिमगा थाने से अजय झा और उनकी टीम ने वहां छापा मारा। 24 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास से 10,87,062 रुपये बरामद हुए हैं। वहीं फोन और कारें भी जब्त की गई हैं।”इस कार्रवाई पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा, ‘छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेता जुए में लिप्त हैं, इसलिए केंद्र की बीजेपी सरकार ऑनलाइन सट्टेबाजी पर प्रतिबंध नहीं लगाती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *