मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस समारोह में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके कल्याण के लिए कदम उठाने के लिए हमेशा तैयार रहेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस कर्मियों ने हमेशा माताओं और बहनों की सुरक्षा के साथ-साथ राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के अपने कर्तव्य पर फोकस किया है।21 अक्टूबर 1959 को हॉट स्प्रिंग्स, लद्दाख में भारी हथियारों से लैस चीनी सैनिकों के किए गए हमले में भारत के 10 बहादुर पुलिसकर्मियों ने अपनी जान गंवाई थी।शहीद पुलिस कर्मियों की याद में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

Read also – गणपथ’ रिलीज होने पर टाइगर श्रॉफ ने सिद्धिविनायक मंदिर में आशीर्वाद लिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि शहीद पुलिस जन के परिवार के सदस्यों को मैं आश्वस्त करना चाहूंगा कि हमारी सरकार उनके कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ सभी जरूरी कदम उठाने के लिए सदैव तत्पर रहेगी। पुलिस जन ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि मानकर प्रदेश में अपराधों पर नियंत्रण करने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने प्रदेश में सामाजिक सौहार्द स्थापित करने और विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा करने में एक सामानिय भूमिका का निर्वाहन किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *