बीजेपी AAP की कामयाबी से डरी हुई है- AAP

AAP on ED- आप प्रवक्ता आदिल खान ने कहा कि बीजेपी आप की कामयाबी से डरी हुई है। यही वजह है कि उसके निर्देश पर ईडी ने शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल को दो नवंबर को बुलाया है।..AAP on ED

उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी को अरविंद केजरीवाल जी के बढ़ते कदम से, आम आदमी पार्टी के बढ़ते विस्तार से डर लगता है। भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती है कि इस देश के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। भाजपा नहीं चाहती है कि इस देश के बीमार को अच्छा इलाज मिले। भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती है कि इस देश की महिलाओं को सम्मान मिले। इस देश के बुजुर्गों को सम्मान मिले। इस देश के नौजवानों को सम्मान मिले।

Read also-जो केजरीवाल ईमानदार होने का दावा करते थे, उनके काले कारनामे अब दिखने लगे हैं- वीरेंद्र सचदेवा

इस देश के किसानों को सम्मान मिले। और इसी वजह से इसी डर की वजह से भारतीय जनता पार्टी फर्जी केस में आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर रही है। दो तारीख को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को भाजपा की ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत समन जारी किया गया है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में मामले के जांच अधिकारी के सामने पेश होने के बाद एजेंसी उनका बयान दर्ज करेगी। सूत्रों ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को दो नवंबर को सुबह 11 बजे ईडी के दिल्ली कार्यालय में पेश होने को कहा गया है। Source- PTI

 So

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *