दिल्ली की हवा में मौजूद है जहरीली गैस, हेल्थ एक्सपर्ट ने किया अलर्ट – बरतें सावधानी

(अजय पाल)Air pollution Delhi :देश की राजधानी दिल्ली की आबोहवा दिन ब दिन जहरीली होती जा रही है।गुरुवार 2 नवंबर को दिल्ली -एनसीआर में सफेद धुएं की चादर आसमान मे छाई रही है।दिल्ली की आबोहवा खराब होने से गुरुवार को लोगों को सांस लेने व आँखों में जलन की समस्या हुई।प्रदूषण से खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

Read also-बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली में स्कूल बंद – सीएम केजरीवाल ने की घोषणा

प्रदूषण से फेफड़ों को नुकसान – हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार दिवाली से पहले दिल्ली की आबोहवा और अधिक गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है।हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया वायु प्रदूषण का स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड रहा है।प्रदूषण के कारण कई गंभीर बीमारी होने का खतरा बना रहता है।यह तेजी से ब्रोंकाइटिस के रूप में फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है. प्रदूषण अधिक न बढे  लोगों से दिल्ली  मेट्रो या दूसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील की, ताकि प्रदूषण कम हो सके.क्रोनिक ब्रोंकाइटिस एक बीमारी है जो फेफड़ों को संक्रमित कर देता है.इसमें लोगों को तेज खांसी होने लगती है।

1.प्रदूषण से बरतें सावधानी
2.सुबह-सुबह और सूर्य डूबने के बाद सैर पर न जाए।
3.घर की खिड़कियों को बंद रखें।
4.लकड़ी या कैंडल न जलाएं.नहीं तो प्रदूषण और अधिक बड सकती है।
5.घर को साफ रखें और पानी से पोछा मारते रहें ।
6.बाहर निकलते ही N-95 या P-100 मास्क जरूर पहनें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *