Uttarkashi Tunnel Accident: दरार आने की आवाज के बाद रुका बचाव अभियान

Uttarkashi Tunnel Accident– उत्तरकाशी में बनाई जा रही सिल्कियारा सुरंग के अंदर मलबे में फंसे 40 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को शनिवार को रोक दिया गया। सुरंग के अंदर मलबे के बीच पाइप डालने के दौरान तेज आवाजें सुनाईं दीं। इसी वजह से ड्रिलिंग के काम को तुरंत रोक दिया गया।..Uttarkashi Tunnel Accident

बचाव कर्मियों ने शुक्रवार शाम तक सिल्कियारा सुरंग में मलबे के जरिये 24 मीटर तक खुदाई की थी। एनएचआईडीसीएल की ओर से देर शाम जारी बयान में कहा गया कि फंसे हुए मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें पाइप के जरिये ऑक्सीजन, दवाएं, खाना और पानी दिया जा रहा है।

Read also-भारतीय खिलाड़ी के प्रैक्टिस सेशन की जर्सी को भगवा रंग में बदल दिया- CM ममता बनर्जी

बयान में आगे कहा गया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजकर 45 मिनट पर मलबे के बीच पांचवें पाइप को डालते समय कुछ टूटने की आवाज सुनी गई, जिसके बाद बचाव अभियान तुरंत रोक दिया गया।

जोरदार आवाज से सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों के साथ-साथ बचावकर्मी भी डर गए। प्रोजेक्ट से जुड़े एक एक्सपर्ट ने आशंका जताई थी कि पास के इलाके में कुछ हिस्सा और ढह सकता है। इसके बाद सुरंग के अंदर पाइप डालने के काम को रोक दिया गया। चारधाम सड़क परियोजना के तहत बनाई जा रही सुरंग का सिलक्यारा की ओर के मुहाने से 270 मीटर अंदर एक हिस्सा रविवार सुबह ढह गया था।

PTI

So

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *