कौशांबी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद रेप और हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Rape accused- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बुधवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या का एक आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ में आरोपित के पैर में गोली लगी है, जिससे वो घायल हो गया।पुलिस टीम मुख्य आरोपित अशोक और उसके तीन भाइयों के कौशांबी के रामनगर इलाके में होने की सूचना मिलने पर उन्हें पकड़ने गई थी।अशोक और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अशोक को तीन गोलियां लगीं।

अशोक और उसके सहयोगी गुलाब को भी पकड़ लिया गया, जबकि दो आरोपित भागने में सफल रहे।20 साल की बलात्कार पीड़िता की शिकायत वापस लेने से इनकार करने पर जमानत पर बाहर आए आरोपित अशोक और उसके तीन भाइयों ने कथित तौर पर पीड़िता की हत्या कर दी थी।

READ ALSO – हलाल उत्पादों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बिहार में जल्द ही इस्लामिक कानून होगा- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

कौशांबी के एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने कहा,”हत्या में सम्मिलित अभियुक्तों के रामनगर के कछार में छुपे होने की सटीक सूचना पर हमारी एसओजी की टीम और पांच-छह थानों की टीम वहां लगातार कॉम्बिंग कर रही थी। कॉम्बिंग के दौरान बदमाशों से आमना-सामना हुआ। उसमें जो हत्या में सम्मिलित अभियुक्तगण हैं उनके द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। जो पुलिस पार्टी है उसने भी आत्म रक्षार्थ फायरिंग की है

जिसमें हत्या में सम्मिलित मुख्य अभियुक्त जो अशोक है उसको तीन गोलियां लगी है। इसका एक सहयोगी गुलाब भी गिरफ्तार हुआ है। दोनों के कब्जे से दो 315 बोर के तमंचे, काफी संख्या में कारतूस और जो हत्या उपयुक्त कुल्हाड़ी है उसे भी बरामद कर लिया गया है। इसके कुछ अन्य सहयोगी भी फरार है जिनकी कॉम्बिंग चल रही है और जो नियमानुसार कार्रवाई है वो हम करेंगे…PTI

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *