श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक, ICU में भर्ती

 Shreyas talpade heart attack – टीवी इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आई है । बता दे कि टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा और उन्हे मुंबई के अंधेरी स्थ्ति बेलेव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं । अभिनेता आईसीयू में भर्ती हैं । जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है।आपको बता दे कि श्रेयस की हालत अब स्थिर है। दरअसल, गुरुवार को वह मुंबई में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचानक गिर पड़े। उनकी पत्नी दीप्ति ने उन्हें आनन-फानन पास के अस्पताल में पहुंचाया।

इस दिन मिलेगी अस्पताल से छुट्टी
श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा तो फैंस सदमे में आ गए। फैंस सोशल मीडिया के जरिए चिंता जाहिर कर रहे थे, लेकिन अब डॉक्टर ने जानकारी दी है कि उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों का कहना है कि अब अभिनेता की हालत में सुधार हो रहा है। श्रेयस को आज या कल तक छुट्टी मिल सकती है। वहीं, फैंस श्रेयस के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। ऐसे में अब उनके डिस्चार्ज होने की खबर सामने आने से फैंस ने राहत की सांस ली है।

Read also- विपक्ष संसद सुरक्षा उल्लंघन के मुद्दे पर राजनीति कर रहा है-अनुराग ठाकुर

शूटिंग के बाद पड़ा दिल का दौरा
इससे पहले जानकारी दी गई थी कि श्रेयस तलपड़े ने 14 दिसंबर, गुरुवार को पूरे दिन ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग की। इस दौरान वे बिल्कुल ठीक थे और सेट पर सभी के साथ मजाक कर रहे थे। शूटिंग पर उन्होंने कई एक्शन सीन्स भी शूट किए। शूटिंग खत्म करने के बाद वह घर वापस गए और अपनी पत्नी से कहा कि वह असहज महसूस कर रहे हैं। अभिनेता की पत्नी उन्हें अस्पताल ले जा रही थीं कि वे रास्ते में ही गिर गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *