सोशल मीडिया के दोस्तों ने नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप

 Madhya Pradesh Crime- मध्य प्रदेश के जिले खंडवा की एक छात्रा को सोशल मीडिया के चार दोस्तों ने हवस का शिकार बनाया आपको बता दे कि पुलिस ने आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी फरार हो गया ।

बताया जा रहा कि ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की सोशल मीडिया के जरिए अनुराग से दोस्ती हुई। छात्रा स्कूल से बाहर निकली तभी अनुराग और हरीश ने उसे बाइक से घर छोड़ने को कहा।छात्रा इसके लिए तैयार हो गई तो आरोपी उसे घर छोड़ने की बजाय जंगल की तरफ ले गए। थोड़ी देर में मोटरसाइकिल से अनुराग और हरीश के दो अन्य दोस्त शाहरुख और गोल्डी आ गए। पीड़ित छात्रा द्वारा पुलिस थाने में की गई शिकायत के अनुसार, आरोपी कनूद जंगल से सटे गोल्डी के खेत में ले गए और चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

 Read also- इस शहर में मिलती है मात्र 10 रुपये में गर्लफ्रेंड

साथ ही अनुराग से शादी कराने का वादा करते हुए उसे महाराष्ट्र ले गए। वहां भी दुष्कर्म किया गया। पीड़ित छात्रा की शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उनमें से तीन आरोपी शाहरुख, हरीश व गोल्डी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अनुराग फरार है। पीड़ित छात्रा के अनुसार, आरोपियों ने उसे महाराष्ट्र के अमन नगर से मूंदी के लिए बस में बिठा दिया, जहां परिजन उसे लेने पहुंचे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *