इज़राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने डिवीजन 98 के सैनिकों के साथ बैठक की

इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने गुरुवार को खान यूनिस इलाके से ऑपरेट किए जाने वाले डिवीजन 98 के मुख्यालय में हालात का आकलन किया।मंत्री गैलेंट ने गाजा पट्टी के दक्षिणी इलाके में सैनिकों के अभियानों पर जानकारी दी।डिवीजन कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल डैन गोल्डफस, बंधक हालात के लिए खुफिया कमांडर मेजर जनरल (रिटायर्ड) नितसन एलोन और आईएसए और आईडीएफ के प्रतिनिधि इस मौके पर मौजूद रहे। जायजा लेने के बाद मंत्री ने डिवीजन में सैनिकों के साथ बातचीत की।

सैनिकों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ये डिवीजन, अपनी यूनिटों और ब्रिगेड के साथ ऐसे काम को अंजाम दे रहा है जो पहले कभी नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि सैनिक कमांड सेंटर, हथियार डिपो और उत्पादन सुविधाओं तक पहुंच रहे हैं।

Read also – दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले आवेश खान को भारतीय टीम में शामिल किया गया

उन्होंने कहा कि युद्ध के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अभियान जरूरी हैं।उन्होंने कहा कि काम हमास को खत्म करना है ताकि उसके पास सैन्य और शासन करने की क्षमताएं न रह जाएं। उन्होंने कहा कि बहुत दृढ़ संकल्प दिखाने की जरूरत होगी।pti

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *