केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने अगरतला में ललित कला अकादमी का दौरा किया

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने शुक्रवार को अगरतला में नजरुल कलाक्षेत्र का दौरा किया और मूर्तियां बनाने वाले कारीगरों सेबातचीत की।मीनाक्षी लेखी ने कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के दौरान किए गए कामों पर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश उन लोगों के साथ जश्न मनाने के लिए एक साथ आया है जिन्होंने देश की भलाई के लिए बलिदान दिया
है।

ये अनूठी पहल उन मूर्तियों को बनाने से जुड़ी है जिन्हें वाराणसी में अलग-अलग जगहों पर लगाया जाना है। ये मूर्तियां वाराणसी से निर्वाचित सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्रों का भी प्रतिनिधित्व करती हैं।इस प्रोजेक्ट में नॉर्थ ईस्ट जोन कल्चरल सेंटर ने सहयोग किया है और भारतीय रेलवे ने इसके लिए फंड दिया है।

Read also – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जयपुर में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के 58वें सम्मेलन का किया उद्घाटन 

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी  ने कहा कि  मुझे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के दौरान किए गए काम पर बहुत गर्व है। पूरा देश उन सभी लोगों को जश्न मनाने के लिए एक साथ लेकर आया है जो मायने रखते थे, वो सभी जिन्होंने इस राष्ट्र की भलाई के लिए अपना बलिदान दिया। ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के दौरान प्रधानमंत्री ने ये कहकर सभी का मार्गदर्शन किया था कि भारत में जो कुछ भी अच्छा है, जो कुछ भी भारत का प्रतीक है, जो कुछ भी जश्न मनाने लायक है, उसका जश्न मनाया जाना चाहिए और सभी गुमनाम नायकों का भी जश्न मनाया जाना चाहिए। जितना हम पा सकते हैं उसका जश्न मनाया जाना चाहिए और उनके इतिहास, उनके कामों से बाकी भारतीयों को प्रेरित करने की जरूरत है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *