Weather Update: दिल्ली-NCR में कोहरे का येलो अलर्ट जारी, ठिठुर रहा है उत्तर भारत, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update- दिल्ली -NCR समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है.देश के अलग -अलग राज्यों में भीषण ठंड देखने को मिल रही है. कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोगों को अलग का सहारा लेना पड़ रहा हैं । कई राज्य कड़ाके की और घने कोहरे की मान झेल रहे हैं . मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के ज्यादात्तर राज्यों में घना कोहरा और हाड़ कंपा देने वाली सर्दी अभा 24 जनवरी तक जारी रहेगी. अगले चार दिनों के लिए कोल्ड डे की आशंका जताई गई है. और लोगो से अपील की जा रही है कि खुद को जितना ज्यादा हो सके उतना ठंड से बचाने की कोशिश करें .

राजधानी दिल्ली में शीतलहर और गलन से लोगों को हाल बेहाल हैं. दिल्ली में ठंड का कहर जारी है. मौसम विभाग मे अगले दो दिनों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है.

Read also –2023 में साइबर क्राइम के लगभग 32000 मामले दर्ज किए गए

शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जिससे सुबह बेहद ठंडी हो गई थी।बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

बुधवार सुबह 9.05 बजे न्यूनतम तापमान में थोड़ी राहत मिली, जो 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम था।मौसम की स्थिति के कारण दिल्ली आने वाली लगभग 20 ट्रेनें छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *