(अजय पाल): ज्ञानवापी मस्जिद से बडी खबर सामने आई है। बता दें कि वाराणसी जिला कोर्ट ने हिंदू-मुस्लिम दोनों पक्षों को एएसआई रिपोर्ट सौंप दी है। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें हिंदू मंदिर होने का दावा किया। उन्होंने एएसआई रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि ASI ने कहा है कि मौजूदा ढांचे के निर्माण से पहले वहां एक बड़ा हिंदू मंदिर मौजूद था। यह ASI का निर्णायक निष्कर्ष है।
Read also-गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, बंद रहेंगे दिल्ली के ये रास्ते
यह भी जानकारी मिली 839 पेज की रिपोर्ट में एएसआई की सर्वे रिपोर्ट में ये पाया गया है कि मस्जिद से पहले वहां हिन्दू मंदिर था, जो तोड़कर मस्जिद बनाई गई। एएसआई ने ये पाया है कि हिन्दू मंदिर का स्ट्रक्चर 17वीं शताब्दी में तोड़ा गया है और मस्जिद बनाने में मलबे का उपयोग किया गया है
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

