PM मोदी ने 11,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के गुवाहाटी में 11,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।गुवाहाटी के खानापारा में पशु चिकित्सा कॉलेज के मौदान में पीएम ने ये सौगत दी। इनमें से कुछ परियोजनाएं राज्य सरकार और कुछ केंद्र की तरफ से फंड जी का रही हैं।

जिन प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई उनमें कामाख्या मंदिर कॉरिडोर(498 करोड़ रुपये), गुवाहाटी में नए हवाई अड्डे के टर्मिनल से छह लेन की सड़क (358 करोड़ रुपये), नेहरू स्टेडियम का फीफा स्टैंडर्ड के मुताबिक अपग्रेडेशन और चंद्रपुर में एक नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शामिल हैं, जिसकी लागत 300 करोड़ रुपये है।

Read also – स्वाद में भी लाजवाब और सेहत के लिए बेमिसाल. ये फल रोज खाने से दूर रहती हैं ये बीमारी

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘असोम माला’ सड़कों के दूसरे संस्करण की भी शुरुआत की। इस चरण में 43 नई सड़कें और 38 कंक्रीट के पुल शामिल हैं, जिसमें कुल 3,444 करोड़ रुपये का निवेश होगा।इसके अलावा पीएम मोदी ने 3,250 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की एकीकृत नई इमारत की भी आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री मोदी ने 578 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्रस्तावित करीमगंज मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अलावा गुवाहाटी में 297 करोड़ रुपये की लागत वाले यूनिटी मॉल की भी आधारशिला रखी। और 1,451 करोड़ रुपये की लागत से विकसित बिश्वनाथ चारियाली से गोहपुर तक नवनिर्मित फोर लेन सड़क और 592 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डोलाबारी से जमुगुरी तक एक और फोर लेन सड़क का उद्घाटन किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *