दूल्हा-दुल्हन का अनोखा विरोध प्रदर्शन, नाले के ऊपर खड़े होकर मनाई शादी की सालगिरह, वीडियो वायरल

Agra Couple Video- उत्तर प्रदेश में आगरा शहर के नगला काली इलाके में सड़क पर गंदगी और कूड़े के ढेर के बीच एक कपल ने दूल्हा-दुल्हन के वेश में अपनी शादी की 17वीं सालगिरह मनाई।कपल ने ऐसा जिला प्रशासन का ध्यान गंदगी और कूड़े के ढेर की ओर आकर्षित करने के लिए किया।दंपत्ति भगवान शर्मा और उमा शर्मा नगला कली गांव में रहते हैं जहां मेन सड़क पर हमेशा पानी भरा रहता है।अपनी शादी की सालगिरह के दिन दोनों कुछ रिश्तेदारों के साथ जलभराव वाली जगह पर गए और फोटो क्लिक कीं।

भगवान शर्मा ने कहा कि बीते 15 सालों से हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। हम सभी जन प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के पास गए। कोई कार्रवाई नहीं होने पर हमें इस तरह से विरोध करने के लिए मजबूर होना पड़ा।उमा शर्मा ने कहा कि विरोध इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उजागर करने के लिए है।

Read also – राहुल गांधी बोले- ओडिशा में नवीन पटनायक और नरेंद्र मोदी की पार्टनरशिप सरकार चलती है

स्थानीय लोगों के मुताबिक, समस्या 15 साल से बनी हुई है। लेकिन, पिछले आठ महीनों में सड़क गंदे नाले में तब्दील हो गई है। जिसकी वजह से इलाके के लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।सथानीय लोगों के शिकायत करने के बावजूद जन प्रतिनिधियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए भगवान शर्मा ने अपनी पत्नी उमा शर्मा के साथ इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का फैसला किया।

भगवान शर्मा ने कहा कि रविवार का दिन था। मेरी 17वीं सालगिरह थी और हम मनाने की निश्चित ही सोच रहे थे कि किसी अच्छी डेस्टिनेशन पर जाएंगे। इसी बीच हमारे क्षेत्र में एक ये मुद्दा भी चल रहा था कि बहुत सारी कॉलोनियों ने आंदोलन छेड़ा हुआ कि हमारे क्षेत्र में या तो विकास कार्य किए जाएं या फिर हम चुनाव 2024 का बहिष्कार करेंगे। तो तभी हमें आइडिया आया कि जो भी जिम्मेदार लोग हैं उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए सांकेतिक रूप से हम लोगों ने शादी की सालगिरह को किसी अच्छी डेस्टिनेशन पर मनाने की बजाए इस गंदे पानी की जगह पर मनाया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *