Indo Myanmar Border: देश की सुरक्षा पर सरकार का बड़ा फैसला,भारत -म्यांमार सीमा पर होगी फेंसिंग

Indo Myanmar Border- केंद्र सरकार ने भारत -म्यांमार सीमा की बेतहर निगरानी करने के लिए बड़ी योजना का निर्णय लिया हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा कर जानकारी दी.और साथ ही केंद्र सरकार ने 1643 किलोमीटर लंबी भारत -म्यामार सीमा पर बाड लगाने का फैसला भी लिया. और सरकार ने निगरानी बढाने के लिए बॉर्डर पर गश्त करने को लेकर ट्रैक का निर्माण भी कराएगी

केंद्र सरकार की इस योजना को बड़ा कदम माना जा रहा है. गृह मंत्री शाह का कहना है मोदी सरकार अभेद्य सीमाएँ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बेहतर निगरानी की सुविधा के लिए सीमा पर एक गश्ती रास्ता  भी बनाया जाएगा।

Read also – दूल्हा-दुल्हन का अनोखा विरोध प्रदर्शन, नाले के ऊपर खड़े होकर मनाई शादी की सालगिरह, वीडियो वायरल

गृह मंत्री अम‍ित शाह ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट शेयर कर ल‍िखा है कि इसने पूरी 1643 किलोमीटर लंबी भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का फैसला किया है। सीमा की कुल लंबाई में से, मणिपुर के मोरेह में 10 किमी की दूरी पर पहले ही बाड़ लगाई जा चुकी है।

इसके अलावा, हाइब्रिड सर्विलांस सिस्टम के माध्यम से बाड़ लगाने की दो पायलट परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में प्रत्येक 1 किमी की  दूरी पर फेंस‍िंग की जा रही है. इसके अलावा मणिपुर में करीब 20 किलोमीटर तक फेंस‍िंग लगाने के काम को भी मंजूरी दे दी गई है और काम जल्द ही शुरू हो जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *