कांग्रेस देगी MSP की कानूनी गारंटी’, किसान आंदोलन के बीच राहुल गांधी का वादा

(अजय पाल)Farmer Protest: लोकसभा चुनाव से पहले अपनी मांगों को लेकर किसान संगठन देशव्यापी आंदोलन के लिए पूरी तरह तैयार है।अपनी मांगों को पूरा करने के लिए किसान सड़कों पर उतर चुके है। किसान दिल्ली में कूच न कर सके। इसके लिए सभी बार्डरो को सील कर दिया गया है। इसी बीच, राहुल गांधी ने किसानों का समर्थन करते हुए कहा है कि कांग्रेस हर एक किसान के साथ है और यह किसानों को कांग्रेस की पहली गारंटी है।

Read also-किसानों के दिल्ली कूच के कारण सड़कें अवरुद्ध करने पर HC ने मांगा जवाब, सभी पक्षों को भेजा नोटिस

सोशल मीडिया में किया पोस्ट – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने कहा.किसान भाइयों आज ऐतिहासिक दिन है। कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार की गारंटी देने  का फैसला लिया। यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित कर उनका जीवन बदल देगा। न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है।”

किसानों की मांग क्या है ?
 1.दिल्ली कूच को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज भी जारी है।किसान संघ ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर  कानून बनाने की मांग कर रहे है।
2 .प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान कृषि ऋण माफ करने और पुलिस में दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं ।
3.इसके अलावा किसान लखीमपुरी खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग कर रहे

Read also-अबू धाबी पहुंचे पीएम मोदी का हुआ जोरदार स्वागत, अगवानी करने पहुंचे UAE के राष्ट्रपति

राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा ” आज किसान दिल्ली की ओर मार्च कर रहे है।उन्हें रोका जा रहा है, उन पर आंसू गैस के गोले छोडे जा रहे है।वे क्या कर रहे है ? वे सिर्फ अपनी मेहनत का फल मांग रहे है. हाल में बीजेपी सरकार ने एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा की, लेकिन वे एमएस स्वामीनाथन की कही बात को लागू करने को तैयार नहीं हैं।
जारी है किसानों का विरोध प्रदर्शन – किसानों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च में शामिल युवाओं के एक समूह ने मंगलवार को अंबाला में शंभू बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा बैरिकेड से दूर रहने की अपील के बावजूद, कई युवा पीछे नहीं हटे और बैरिकेड के ऊपर खड़े रहे।उन्होंने बताया कि जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने लोहे का बैरिकेड तोड़ दिया और उसे घग्गर नदी के पुल से नीचे फेंकने की कोशिश की, तो पुलिस ने आंसू गैस के कई गोले छोड़े। बाद में पुलिस ने आंसू गैस का गोला गिराने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *