हिमाचल: स्पीति में पुलिस ने बर्फ के बीच गाड़ी में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया

Himachal News:  हिमाचल प्रदेश के स्पीति जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बर्फ के बीच अपने वाहन में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया।स्पीति घाटी में हिक्किम कोमिक रोड पर एक गाडी में बर्फ के बीच कुछ लोग फंस गए थे जिन्हें बाद में पुलिस कर्मियों ने बचा लिया।हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति, किन्नौर और कुल्लू और चंबा जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार को मध्यम से भारी बर्फबारी हुई।मौसम विभाग ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के 12 में से सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश/बर्फबारी और गरज के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी किया था।

 Read also-केरल सरकार ने कर्ज देने की ‘सशर्त’ मंजूरी पर केंद्र की आलोचना की

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *