दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को ED ने जारी किया 7वां समन – सोमवार को पेश होने को कहा

Delhi Corona news, दिल्ली में मास्क गाइड लाइन से जुड़े सवाल पर क्या...| Total tv

Kejriwal ED Summon: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। 22 फरवरी यानी कि आज दिल्ली के सीएम  केजरीवाल को ईडी ने का 7वां समन जारी किया है। उन्हें दिल्ली शराब घोटाले में पूछताछ के लिए को बुलाया गया है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल को 19 फरवरी 2024 को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। लेकिन वे हाजिर नहीं हो सके। दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मनी लांड्रिंग की जांच कर रही इडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा था।

ईडी ने कब-कब भेजा है अरविंद केजरीवाल को समन? ED ने केजरीवाल को पहला समन  2 नवंबर 2023 को जारी किया था । लेकिन सीएम हाजिर नहीं हो सके । दूसरा समन ईडी ने 21 दिसंबर 2023 को भेजा। इसमें भी सीएम पेश नहीं हो सके । 3 जनवरी 2024 को ईडी ने तीसरा समन जारी किया लेकिन सीएम इस समन में भी ईडी के सामने नहीं हाजिर हुए । इसके बाद ईडी ने  17 जनवरी 2024 ,2 फरवरी 2024, 14 फरवरी 2024 को ईडी ने छठा समन भेजकर सीएम को  पेश होने के लिए कहा लेकिन सीएम पेश नहीं हुए। वहीं आज इडी ने सीएम केजरीवाल को 7 वां समन  जारी किया है।

Read also-UP में मायावती को नजरअंदाज करना पड़ सकता है INDIA गठबंधन को भारी

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ईडी कोर्ट से मांगी थी पेशी से छूट- इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल 6 समन के बाद 17 फरवरी को ईडी कोर्ट की सुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए थे।उस समय केजरीवाल के वकील ने कहा था कि बजट व विश्वास प्रस्ताव के कारण कोर्ट में पेश नहीं हो सके थे। तब सीएम ने कहा था कि मैं आना चाहता था लेकिन बजट और विश्वास प्रस्ताव की वजह से मैं नहीं आ सका।

जानें क्या थे आरोप?  दिल्ली सरकार ने 2021 -2022 के लिए एक्साइज नीति के तहत जिन शराब व्यापारियों को लाइसेंस जारी किए थे । उन्होंने इसके लिए लिए रिश्वत दी थी।ऐसे आरोप लगे थे।साथ ही मनपसंद व्यापारियों को लाइसेंस जारी किए गए थे ।हालिक AAP ने  इन सभी आरोपों का खंडन किया था । दिल्ली के राज्यपाल वीके सक्सेना ने गड़बड़ी के चलते शराब नीति को रद्द कर दिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *