जानकारी मिली है कि सीएम केजरीवाल के खिलाफ सीआरपीसी 41ए के तहत नोटिस तैयार है – सौरभ भारद्वाज

Delhi Coaching Accident:

Delhi News:  दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि सीआरपीसी 41ए के तहत अरविंद केजरीवाल के लिए नोटिस तैयार है। उनके मुताबिक ये नोटिस शुक्रवार को उन्हें भेजा जा सकता है। इससे पहले आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ताजा समन जारी कर उन्हें शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए 26 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है।

16 मार्च की तारीख तय की- ईडी ने हाल में इस मामले में उसके समन को न मानने के लिए आम आदमी पार्टी (एएपी) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल के खिलाफ लोकल अदालत में नई शिकायत दर्ज करायी थी।अदालत ने पिछले हफ्ते केजरीवाल को इस मामले में व्यक्तिगत रूप से पेश होने की छूट दी थी और अगली सुनवाई के लिए 16 मार्च की तारीख तय की थी।ईडी ने इस मामले में दाखिल किए आरोपपत्रों में कई बार केजरीवाल के नाम का जिक्र किया है। एजेंसी ने कहा है कि आरोपित दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को तैयार करने के संबंध में केजरीवाल के संपर्क में थे।

Read also-बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: काशी ज्ञान का केंद्र है

सौरभ भारद्वाज, एएपी नेता और दिल्ली के मंत्री: हमारे पास यहां तक सूचना है कि सीआरपीसी 41ए के तहत अरविंद केजरीवाल जी के लिए नोटिस तैयार है। आज या तो दिन में या तो शाम में वो नोटिस अरविंद केजरीवाल जी को आ जाएगा।”

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *