लोकसभा चुनाव से पहले ही निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान

Election Commission made a big announcement even before the Lok Sabha elections.

Election Commision- लोकसभा चुनाव का ऐलान जल्द होने ही सम्भावना है.लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले ही निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता का ऐलान करने से पहले ही देश के तमाम राजनीतिक दलों के लिए सख्त निर्देश जारी कर दिये है. निर्वाचन आयोग (Election Commision) ने शुक्रवार यानी 1 मार्च को राजनीतिक दलों को लेकर कहा कि जाति, धर्म और भाषा के आधार पर वोट ना मांगे.और साथ ही कहा कि भक्त और भगवान के बीच के संबंधो का मजाक न बनाए.आयोग ने ये भी कहा है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले उम्मीदवारों और स्टार प्रचारकों के खिलाफ ‘नैतिक भर्त्सना’ के बजाय कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Read also – West Bengal: टीएमसी, अत्याचार और विश्वासघात का दूसरा नाम बन गई है-पीएम मोदी

धर्म स्थल पर रोक 

निर्वाचन आयोग ने कहा कि मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर, गुरुद्वारे या कोई भी पूजा स्थल, या धर्म स्थल पर चुनाव प्रचार न करें. सभा चुनाव और चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए आचार संहिता लागू होने से कुछ दिनों पहले यह एडवाइजरी जारी किया गया है.

प्रचारकों एवं उम्मीदवारों को कड़े निर्देश

चुनाव आयोग मे राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को चुनाव प्रचार के दौरान शिष्टाचार और शांति बनाए करने को कहा है.और साथ ही कहा कि राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को तथ्यात्मक आधार के बिना बयान नहीं देना चाहिए या मतदाताओं को गुमराह नहीं करना चाहिए

Read also –  लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी वारदात, नक्सलियों ने की BJP नेता की हत्या

निर्वाचन आयोग ने अपने निर्देशों में सोशल मीडिया पर होने वाली गतिविधियों को भी शामिल किया गया है। आयोग ने अपने निर्देश में कहा है कि सोशल मीडिया पर प्रतिद्वंद्वियों को बदनाम करने वाले या उनका अपमान करनी वाली पोस्ट तथा गरिमा पर चोट करने वाली पोस्ट नहीं किए जाने चाहिए या ऐसी सामाग्री साझा नहीं की जानी चाहिए

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *