Jammu Kashmir: PM मोदी के दौरे से पहले रोजगार और विकास को लेकर लोगों की बढ़ीं उम्मीदें

PM Modi To Visit Italy

Jammu Kashmir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुवार को होने वाली जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) यात्रा से पहले श्रीनगर के लोगों ने रोजगार के ज्यादा मौके, केंद्रशासित प्रदेश के लिए ज्यादा विकास परियोजनाओं और घाटी को ड्रग्स मुक्त बनाने की मांग की। श्रीनगर के लोगों का कहना है कि वे उम्मीद लगाए हैं कि प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान और ज्यादा विकास परियोजनाओं और पैकेज का ऐलान करेंगे।

Read Also: Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज होगी गुजरात में दाखिल

श्रीनगर के लोगों की बढ़ उम्मीदें

वहीं श्रीनगर के कुछ लोगों का मानना है कि बढ़ती बेरोजगारी बड़ी समस्या है और पीएम मोदी को इस पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए। अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म किए जाने के बाद पहली कश्मीर यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे और गुरुवार को श्रीनगर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

‘विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर’

अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री की रैली की जगह श्रीनगर का बख्शी स्टेडियम तिरंगे के रंग में रंगा दिख रहा है। आधिकारिक बयान के मुताबिक पीएम मोदी श्रीनगर के स्टेडियम में ‘विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में शामिल होंगे और केंद्र शासित प्रदेश में कृषि अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए लगभग 5,000 करोड़ रुपये की पहलों का उद्घाटन करेंगे।

Read Also: Mahashivratri: 3 दक्षिणी राज्यों के दौरे पर जाएंगे उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़

श्रीनगर के निवासी का कहना है कि…

श्रीनगर के निवासी मुश्ताक अहमद का कहना है कि हमें पूरी उम्मीद है कि कल मोदी जी आ रहे हैं तो कश्मीर के लिए और डेवलप के लिए और भी पैकेज दे देंगे, जिससे यहां का यूथ भी मजबूत हो और यहां की हालत, वो भी मजबूत हो, अच्छी हो और आने वाला टाइम भी सब लोगों के लिए बेहतर रहे। मुख्य बात बेरोजगारी और ड्रग्स क इस्तेमाल है। मुझे लगता है कि उन्हें विकास परियोजनाओं के बजाय इस पर ज्यादा फोकस करना चाहिए क्योंकि ये हमेशा आएगा, लेकिन मुख्य बात यह है कि लोग बढ़ती बेरोजगारी दर से परेशान हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *