US Ambassador: अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने की मध्य प्रदेश सरकार की ‘पिंक बस’ पहल की सराहना

US Ambassador: US Ambassador Eric Garcetti praised Madhya Pradesh government's 'Pink Bus' initiative

US Ambassador: भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने गुरुवार 7 मार्च को मध्य प्रदेश के इंदौर के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पिंक बसों की महिला ड्राइवरों से मुलाकात की और बातचीत की। मध्य प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पहले गुरुवार को इंदौर शहर में एक और पिंक बस शुरू की।

Read Also: UP: गोरखपुर की गीता प्रेस में रामचरितमानस की बढ़ी मांग, छपाई के लिए विदेशों से मंगाई गई हाईटेक मशीनें

जब तक महिलाएं सुरक्षित ना हों वो देश सफल नहीं-अमेरिकी राजदूत

बता दें, इस पहल की सराहना करते हुए गार्सेटी ने कहा कि ये राज्य को पर्यावरण और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ राज्य भर में महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी देश, कोई शहर, कोई भी दुनिया तब तक सफल नहीं हो सकती जब तक कि महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करतीं और महिलाएं सशक्त नहीं हैं और इसलिए हम देखते हैं कि यह न केवल भारत में बल्कि दुनिया के लिए एक वास्तविक उदाहरण है। गार्सेटी ने नगर निगम कार्यालय का दौरा किया जहां उन्होंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से भी मुलाकात की। बाद में उन्होंने नई लॉन्च हुई बस में यात्रा की।

Read Also: Delhi: अमित शाह से मिले जन सेना प्रमुख पवन कल्याण और टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा..

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि यह बहुत प्रेरणादायक है। मैंने यहां पिंक बसों के बारे में सुना है और हमारे पास एक सुपरस्टार मेयर हैं जिनका नेतृत्व महिलाओं को सशक्त बनाना है। कोई भी राष्ट्र, कोई शहर और कोई भी दुनिया सफल नहीं हो सकती है अगर महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं और महिलाएं सशक्त नहीं हैं और इसलिए हम देखते हैं कि यह एक वास्तविक उदाहरण है, न केवल भारत के लिए बल्कि दुनिया के लिए और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पहले एक और बस लाइन पर लगाई जा रही है। ये पर्यावरण की दृष्टि से भी मजबूत है, आर्थिक रूप से भी मजबूत है और सशक्तीकरण की दृष्टि से भी मजबूत है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *