फिल्म ‘आर्टिकल 370’ छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, फिल्म देखने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने की घोषणा

Film 'Article 370' tax free in Chhattisgarh, CM Vishnudev Sai announced after watching the film

Article 370 Tax Free- मध्य प्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने बॉलीवुड फिल्म ‘आर्टिकल 370’ (Article 370 Tax Free) को लेकर बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अरुण गोविल और यामी गौतम  की फिल्म शुक्रवार शाम को रायपुर के एक मॉल में देखी. देखने के बाद सीएम ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया.आपको बता दे कि इससे पहले एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने आर्टिकल 370 फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया था. यह फिल्म जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के फैसले पर आधारित है और बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है. फिल्म भारत ही नहीं, बल्कि अन्य देशों में भी बंपर कमाई कर रही है. इस फिल्म में यामी गौतम ने जबरदस्त एक्टिंग की है.

राज्य के जनसंपर्क विभाग की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि साय के साथ उनकी पत्नी कौशल्या देवी साय और कैबिनेट सहयोगी रामविचार नेताम और केदार कश्यप भी थे।आदित्य सुहास जंभाले के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में एक्ट्रेस यामी गौतम हैं। ये फिल्म 23 फरवरी को रिलीज हुई थी।

Read also – भूपेश बघेल ने कांग्रेस आलाकमान को क्यों किया शुक्रिया अदा ?

फिल्म को टैक्स फ्री घोषित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि आज आर्टिकल 370 पर जो पिक्चर बना है, आज हम सब लोग, पूरी पार्टी के मंत्रीगण, नेतागण, कार्यकर्तागण, सब एक साथ देखें हैं और बहुत अच्छी पिक्चर बनी है और लोग बोलते थे कि कश्मीर से धारा 370 हटेगा ही नहीं और बहुत खून-खराबा हो जाएगा लेकिन हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद् मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह की सूझबूझ से, बिना खून खराबा, शांति से आर्टिकल 370 हट गया और अब अमन-चैन जम्मू कश्मीर में हो गया, अब सबको वहां स्वतंत्रता के साथ जीने का एक वातावरण बन गया और मैं सबसे आग्रह करना चाहूंगा कि सभी लोग इस फिल्म को देखें और मैं छत्तीसगढ़ में इस फिल्म को टैक्स फ्री की घोषणा करता हूं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *