इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने स्पष्ट शब्दों में कहा मैं बरोदा उपचुनाव नहीं लड़ूंगा !

नेता दिग्विजय चौटाला ने इनसो के 18वें स्थापना दिवस को लेकर इनसो के प्रभारियों के साथ मीटिंग | Total tv, hindi news, delhi news tv, live,

कोरोना महामारी के बीच हरियाणा के बरोदा विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हैं। इसके चलते बरोदा हल्के में राजनीतिक दलों का चहल पहल तेज हो गई है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। इस बीच इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने इनसो के 18वें स्थापना दिवस को लेकर इनसो के प्रभारियों के साथ मीटिंग कर बरोदा उपचुनाव से जुड़ा एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि मैं बरोदा उपचुनाव नहीं लड़ूंगा।

आपको बता दें, बरोदा विधानसभा उपचुनाव को बीजेपी और जजपा साथ मिलकर लड़ने की बात कह चुकी है, लेकिन दोनों ही राजनीतिक दल अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे हैं। बरोदा उपचुनाव के चुनावी दंगल में बीजेपी और जजपा में किसका प्रत्याशी मैदान में उतरेगा ये देखने वाली बात होगी। सियासी हलचल के बीच आज जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि वह बरोदा उपचुनाव नहीं लड़ेंगे।

इनसो अपना 18वां स्थापना दिवस कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेन्स का ध्यान रखकर मनाने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने इनसो के प्रभारियों के साथ मीटिंग कर चर्चा की है और दिशा निर्देश दिए हैं। इनसो के स्थापना दिवस के अवसर पर पौधारोपण, सेनेटाइजेशन और ऑनलाइन रैली का आयोजन होगा।

दिग्विजय चौटाला ने कहा 5 अगस्त को इनसो हर गांव को सैनिटाइज करेगी और पौधारोपण करेगी। 5 अगस्त शाम को 5 बजे अजय चौटाला वेबिनार से जुड़ेंगे और जो एक हिसाब से ऑनलाइन रैली होगी। उन्होंने कहा कि इस बार इनसो का स्थापना दिवस कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इनसो प्रभारी और कार्यकर्ता सभी 18वें स्थापना दिवस को कोरोना महामारी के इस काल में सभी नियमों को ध्यान में रखकर मनाएंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *