अयोध्या के श्रीराम मंदिर को तोहफे में दिया गया 1100 किलो का नगाड़ा

1100 kg drum given as gift to Shri Ram temple of Ayodhya

Ayodhya Ram temple- मध्य प्रदेश के रीवा शहर की एक संस्था ने बुधवार को अयोध्या के श्रीराम मंदिर( Ayodhya Ram temple)  तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को एक अनूठा नगाड़ा तोहफे में दिया है। इस नगाड़े का वजन 1100 किलो है। दावा किया जा रहा है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा नगाड़ा है।श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु नगाड़ा देखकर हैरान रह गए। उनका मानना है कि ये नगाड़ा मंदिर परिसर की शोभा में चार चांद लगा देगा।

अपनी खास पहचान बना चुके इस नगाड़े को रीवा की शिव बारात जन कल्याण समिति ने बनवाया है। संस्था के मुताबिक नगाड़े को बनाने में हिंदू और मुसलमान दोनों धर्मों के कारीगर शामिल थे। ऐसे में ये नगाड़ा हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का प्रतीक भी बन गया है।

Read also- चुनाव आयुक्तों के चयन की प्रक्रिया तेज,PM मोदी की अध्यक्षता में आज होगी बैठक

भुसावल श्रद्धालु अंकिता ने कहा कि हम लोग इधर अयोध्या में राम जी का दर्शन करने आए हैं तो अभी हम दर्शन करने नहीं गए है सिर्फ शिलाएं आईं थी राम जी के लिए वो देखी और विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा है वो देखा। मतलब ये अगर मंदिर में लगेगा तो कितना अच्छा लगेगा। हां आशीर्वाद लेकर अच्छा लगेगा हमको अगर उधर मंदिर में बजेगा तब.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *