सावधान ! ज्यादा बार खाना खाने से हो सकते हैं खतरनाक बीमारियों के शिकार

Diet,eating,Health, Diet Tips, Healthy Diet Tips, Food Tips, How Many Times Eat Food in a Day, Eating Tips

Healthy Diet Tips- अच्छी सेहत और फिटनेस के लिए लोग सप्लीमेंट लेना ,जीम, योगा करते हैं लेकिन इन सबके साथ सही खानपान रखना भी बेहद जरूरी हैं लेकिन आज के समय में लोग बिजी और भागदौड़ से भरी जिंदगी जी रहे हैं और वजह से लोग खाने को लेकर लापरवाही कर रहे हैं खानपान पर ध्यान न देने की वजह से कई तरह की खतरनाक बीमारियां फैल रही हैं. अधिकतर लोग दिन में कभी भी और कई बार खाना खा लेते है.जो सेहत के लिए बेहद ही खतरनाक होता हैं.कई बार खाने से स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है.कई एक्सपर्टस ऐसा न करने की सलाह देते है. आइए जानते है इस आर्टिकल में खाना खाने का सही समय और तरीका क्या हैं.

दिन में कितनी बार खाना चाहिए
अच्छी सेहत रखने के लिए सही खाना और दिन में किसनी बार खाना चाहिए आइए जानते हैं चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि लोगों को दिन में 2 मुख्य भोजन करने की सिफारिश की जाती है। दो बार खाना खाने से पाचन तंत्र को खाना पचाने के लिए पर्याप्त समय मिलता हैं इस शरीर में फैट भी नही होता हैं.एक्सपर्ट्स का कहना है कि 2 बार से अधिक खाना खाने से शरीर का मोटापा बढ़ने लगता हैं.इस मोटापे के साथ -साथ कई तरह की गंभीर बीमारियां होने लगती हैं.

Read also – चुनाव आयोग ने जारी किया इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा,इन कंपनियों के नाम आए सामने

कुछ विशेषज्ञ का कहना है कि
नाश्ता- सुबह का नाश्ता अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह शरीर को उसकी पहली ऊर्जा की आवश्यकता प्रदान करता है और मस्तिष्क को उचित ढंग से काम करने के लिए तत्पर करता है।

दोपहर का खाना –दिन का मध्यभोज भी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह दिन की लंबी चौड़ी गतिविधियों के बाद एक अवश्यक ऊर्जा संपर्क प्रदान करता है।

रात का खाना-  रात का भोजन भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह शरीर को रात के दौरान ऊर्जा प्रदान करने के लिए मदद करता है और सोने से पहले भूख को शांत करता है.लोकिन रात का खाना हल्का होना चाहिए.

इसके अलावा, कुछ छोटे भोजन जैसे की फल, नट्स, दही, सलाद, आदि, दिन भर में उपभोग किए जा सकते हैं जो अत्यधिक भूख को रोकने में मदद कर सकते हैं और ऊर्जा स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

Read also – CAA लागू होने के बाद अमेरिका ने क्या प्रतिक्रिया दी?

खाना खाने की सही तरीका क्या है
अगर दिन में दो बार से ज्यादा खाना खाते हैं तो इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि भोजन का 75 फीसदी ही करना चाहिए. भरपेट भोजन करने से हमेशा बचना चाहिए. वरना इसके गंभीर नुकसान हो सकते हैं. आयुर्वेद में अल्पाहार यानी कम खाना जरूरी माना गया है. ये आदत कई बीमारियों से बचा सकता है. इसलिए खाने का सही तरीका अपनाकर खुद को हेल्दी बना सकते हैं.

खाने को लेकर क्या करना चाहिए
1. घर पर हेल्दी भोजन ही खाना चाहिए.
2. हरी सब्जियां और फल का ज्यादा सेवन करें.
3. दिन में कम खाना खाएं और भरपेट भोजन से बचें.
4. फिजिकल एक्टिविटीज पर फोकस करना चाहिए.
5. बाहर का खाना पूरी तरह अवॉयड करना चाहिए

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *